फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Number of registrations became low for amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा: तत्काल पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में आई गिरावट

Mon, 17 Jul 2017 08:51 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Mon, 17 Jul 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
Number of registrations became low for amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा 2017 - फोटो : फाइल फोटो

पिछले दो दिन में शहर के तीन केंद्रों पर तत्काल पंजीकरण में गिरावट आई है। इससे आगामी दिनों में महाजन हाल में पंजीकरण सुविधा बंद की जा सकती है। हालांकि, वैष्णवी और सरस्वती धाम में इसे जारी रखने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को तीनों केंद्रों पर पहलगाम से 660 और बालटाल से 524 के साथ कुल 1184 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। महाजन हाल में सौ से भी कम यात्री पंजीकरण के लिए पहुंचे। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद ताजा सड़क दुर्घटनाओं से भी पंजीकरण में कमी का कारण माना जा रहा है। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी धाम केंद्र में पहलगाम के लिए 386 और बालटाल के लिए 253 के साथ कुल 639 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। स्टेशन के पास ही सरस्वती धाम केंद्र पर पहलगाम के लिए 219 और बालटाल के लिए 229 के साथ कुल 448 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड के पास महाजन हाल केंद्र पर पहलगाम के लिए 55 और बालटाल के लिए 42 के साथ कुल 97 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया है। तत्काल पंजीकरण के लिए यात्रियों की संख्या में गिरावट के बाद संगम रिजार्ट केंद्र पर फिलहाल टोकन सिस्टम को बंद कर दिया गया है। यात्रियों की सहूलियत के लिए तत्काल पंजीकरण केंद्रों पर रोजाना के कोटे में इजाफा किया गया है, ताकि देशभर से आ रहे श्रद्धालु सीधे पंजीकरण करवाकर बाबा के दरबार के लिए प्रस्थान कर सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed