फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   number of patients increased in emergency in gmc jammu

जम्मूः ओपीडी खुलने का बढ़ा इंतजार, इमरजेंसी में मरीजों का तांता

Tue, 05 May 2020 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 May 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
number of patients increased in emergency in gmc jammu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

शहर के जीएमसी समेत सभी एसोसिएटेड अस्पतालाें में ओपीडी सेवाएं शुरू होने के इंतजार के बीच अब इमरजेंसी में मरीजों का तांता लगने लगा है। आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) में मरीज डॉक्टर से जांच कराने के बाद घर लौट जाते हैं। लेकिन लॉकडाउन के चलते शहर के इन बड़े अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन


नतीजतन कम गंभीर मामलों से जुड़े मरीज इन अस्पतालों की इमरजेंसी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को एसएमजीएस अस्पताल के त्वचा यूनिट की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पर्ची काउंटर के बाहर कतारों में खड़े मरीजों में कई जगह सामाजिक दूरी का पालन भी नजर नहीं आया। मरीज एक दूसरे के साथ जुड़कर खड़े नजर आए।
विज्ञापन



जीएमसी और सुपर स्पेशलिटी में शिफ्ट किए गए हैं मरीज
एसोसिएटेड अस्पतालों में ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी सहित अन्य सामान्य चिकित्सा सेवाएं फिलहाल बंद रखी गई हैं। एसोसिएटेड अस्पतालों में जीएमसी, सीडी और साइकाइटरी अस्पताल कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि इन अस्पतालों के भर्ती मरीज सुपर स्पेशलिटी और जीएमसी में शिफ्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधीन चिकित्सा केंद्रों में तो ओपीडी सहित अन्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं लेकिन एसोसिएटेड अस्पतालों पर फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. नसीब चंद डिगरा के अनुसार विभागीय अध्यक्षों की कमेटी की ओर से मंगलवार को सामान्य चिकित्सा सेवाओं को बहाल करने को लेकर रिपोर्ट दी जाएगी, जिसके बाद एसओपी बनाकर सेवाएं बहाल करने के लिए योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed