फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nsg commando arrest in udhampur

राजनाथ की रैली के लिए आए NSG कमांडो पकड़े गए

Wed, 19 Nov 2014 01:42 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
nsg commando arrest in udhampur

उधमपुर में मंगलवार को एक अनोखा मामला देखने को मिला जब उधमपुर रेलवे प्रशासन ने देश की सर्वोच्च सुरक्षा एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के 14 कमांडो को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


ये 14 कमांडो मंगलवार को किसी दूसरे के वारंट पर उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में सफर रहे थे। रेलवे अधिकारियों ने आरोपी कमांडो से 25,580 रुपये जुर्माने के तौर पर भी वसूल किए।
विज्ञापन


ये कमांडो दिल्ली से ऊधमपुर आ रहे थे, इन्हें गृहमंत्री राजनाथ सिंह की बुधवार को भद्रवाह तथा किश्तवाड़ के पाडर में होने वाली चुनावी रैली से पूर्व सुरक्षा बंदोबस्त के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रलय ने भी रेलवे विभाग से पूरी रिपोर्ट तलब की है। चूंकि मामला गृह मंत्रलय से जुड़ा है, इसलिए फिरोजपुर डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।

कैसे पकड़ में आए ये एनएसजी के कमांडो

nsg commando arrest in udhampur

सूत्रों के अनुसार, सुबह उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की बोगी नंबर बी-1 में सफर कर रहे लोगों की ट‌िकट जांच टीटीई ने कुछ यात्रियों से ट‌िकट के साथ वारंट द‌िखाने के ल‌िए भी कहा। इस के बाद ये सभी यात्री ना तो वारंट द‌िखाने के ल‌िए राजी हुए और ना ही कुछ बताने के ल‌िए।

मामला संद‌िग्ध होता देख टीटीई ने इस सारे मामले की जानकारी स्थानीय जीआरपीएफ स्टाफ को दी। इस घटना की जानकारी रेलवे के आला अध‌िकार‌ियों को भी दे दी गई। अध‌िकार‌ियों ने उधमपुर ड‌िवीजन के सीआईटी को कारवाई करने के आदेश द‌िए।

खुद को फंसता देख आरपीएफ थाने पंहुचे एनएसजी कमांडो ने पहचानपत्र द‌िखाने शुरु कर द‌िए। इस के बाद उन लोगों ने बताया क‌ि वे गृहमंत्री राजनाथ स‌िंह की सुरक्षा के ल‌िए यहां पर भेजे गए है। इस खुलासे के बाद पूरे रेलवे व‌िभाग में खलबली मच गई।
बाद ने गलत ट‌िकट पर यात्रा करने के अपराध में इस सभी 14 एनएसजी कमांडो पर जुर्माना कर छोड़ द‌िया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed