फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NRMU said employees forced to live in dilapidated houses, government going to sell historic heritage

जर्जर आवास में रहने को मजबूर रेल कर्मचारी, निजीकरण कर ऐतिहासिक धरोहर को बेचने जा रही सरकारः एनआरएमयू

Tue, 05 Nov 2019 04:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Nov 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
NRMU said employees forced to live in dilapidated houses, government going to sell historic heritage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) जम्मू शाखा के सदस्यों ने मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) फिरोजपुर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रेल प्रशासन और केंद्र सरकार रेलवे की ऐतिहासिक धरोहर का निजीकरण करके उसे बेचने जा रही है। रेल कर्मचारियों को जर्जर हो चुके आवास में रहने को मजबूर किया जा रहा है। उनकी नीतियां मजदूर विरोधी हैं।

विज्ञापन

 
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शाखा सचिव शैंबर सिंह ने कहा कि फिरोजपुर मंडल के कुछ स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों को दैनिक तय सीमा से अधिक काम करने का पैसा नहीं मिल रहा है। अगर रेल प्रशासन ने कर्मचारियों के प्रति अपना रवैया नहीं बदला तो कर्मचारी बडे़ स्तर पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ उन्होंने कहा कि सीडीईई ने अमृतसर के कर्मचारियों की जायज मांगों को अनसुना कर दिया है। इसे लेकर मंडल सचिव शिवदत्त शर्मा के आदेश पर पूरे फिरोजपुर मंडल में प्रशासन की गलत नीतियों का विरोध करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

  1. अनुकंपा के आधार पर चतुर्थ वर्ग में होने वाली नियुक्ति के पहले जो अभ्यर्थियों से परीक्षा ली जाती है उससे पहले अभ्यर्थी को मॉडल प्रश्न पत्र दिए जाएं।
  2. लार्जस के तहत होने वाली नियुक्ति में तेजी लाई जाए।
  3. फिरोजपुर मंडल के कुछ स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों के ओवर टाइम( दैनिक तय सीमा से अधिक काम) का भत्ता दिया जाए।
  4. जर्जर हो चुके आवास को कंडम घोषित किया जाए और कर्मचारियों को जबरन इनमें रहने को मजबूर न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed