फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now there is no need to go to Delhi or Chandigarh for neuro surgery, treatment will be available in AIIMS Jammu only

Jammu News: न्यूरो सर्जरी के लिए अब दिल्ली, चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं, एम्स जम्मू में ही मिलेगा इलाज

Sun, 06 Jul 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 06 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Now there is no need to go to Delhi or Chandigarh for neuro surgery, treatment will be available in AIIMS Jammu only
एम्स जम्मू में ब्रेन ट्यूमर की जटिल सर्जरी करते डॉक्टर फोटो एम्स
ब्रेन ट्यूमर की जटिल सर्जरी करने के साथस न्यूरोसर्जिकल ऑपरेटिव सेवा की हुई शुरुआत
विज्ञापन

‘गोल्डन ऑवर'''' में मिल सकेगा इलाज, पंजाब और चंडीगढ़ के मरीज भी लाभान्वित होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/विजयपुर। न्यूरो सर्जरी के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिल्ली या चंडीगढ़ के अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) जम्मू में न्यूरोसर्जिकल ऑपरेटिव सेवा शनिवार से शुरू हो गई। इससे मरीजों को ‘गोल्डन ऑवर'''' में इलाज मिल सकेगा, जिससे उनकी जान बचाई जा सकेगी। खास बात यह है कि हिमाचल और पंजाब के मरीजों को भी अब दिल्ली या चंडीगढ़ के अस्पतालों की ओर देखना नहीं पड़ेगा।
एम्स जम्मू ने ब्रेन ट्यूमर की एक जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी करने के साथ ही न्यूरोसर्जिकल ऑपरेटिव सेवा की शुरुआत कर दी। यहां शरीर के बाएं हिस्से में स्थित ग्लायोमा ब्रेन ट्यूमर की पहली जटिल सर्जरी के लिए एम्स के विभिन्न विभागों का सहयोग रहा। यह ट्यूमर दिमाग के उस हिस्से के पास था जो बोलने की क्षमता और शरीर के दाहिनी ओर की गतिविधियों को नियंत्रित करता है।
विज्ञापन

इस सर्जरी को डॉ. शौर्य दरबारी और डॉ. कनव गुप्ता ने किया। आधुनिक तकनीक और विभिन्न विभागों की विशेषज्ञता से इस ट्यूमर को पूरी तरह से निकाला गया। सर्जरी के बाद मरीज को कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में न्यूरोसर्जरी विभाग प्रमुख डॉ. शौर्य दरबारी ने कहा कि विभाग में न्यूरोनेविगेशन, अल्ट्रासॉनिक एस्पिरेटर, आईसीपी और टीसीडी मॉनीटरिंग, न्यूरोमॉनीटरिंग और इंट्रा-ऑपरेटिव अल्ट्रासाउंड जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है। अब क्षेत्रीय मरीजों को गोल्डन ऑवर के भीतर इलाज मिल सकेगा जिससे लोगों जानें बचाई जा सकेगी।
एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) शक्ति गुप्ता ने कहा कि संस्थान के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब मरीजों को न्यूरोसर्जरी के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जैसे केंद्रों में जाने की जरूरत नहीं है।

----
रेडियोलॉजी विभाग की रही बड़ी भूमिका
इस सर्जरी को सफल बनाने में एम्स के रेडियोलॉजी विभाग की बड़ी भूमिका रही। डॉ. गीता देवी और डॉ. अंकित प्रभाकर ने सर्जरी के लिए उच्च-रिजोल्यूशन इमेजिंग और सटीक नेविगेशन की सहायता दी। एनस्थीसिया विभाग की टीम में डॉ. सुनाना गुप्ता, डॉ. स्लोमी गुप्ता, डॉ. रक्षा कुंडल और डॉ. कनिका गुप्ता ने ऑपरेशन और उसके बाद मरीज की आईसीयू में सुरक्षा सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed