फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now Rajori Poonch Reasi and Udhampur become hideouts of terrorists in kashmir

Terror Attack: कश्मीर नहीं, अब राजोरी-पुंछ, रियासी-उधमपुर आतंकियों का ठिकाना, हमला कर यहां से गायब होना आसान

Mon, 10 Jun 2024 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Jun 2024 09:23 PM IST
सार

रियासी हमले के बाद अब कुछ ही दिन में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा और पुंछ की बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा भी बड़ी चुनौती बन गई है। 

विज्ञापन
now Rajori Poonch Reasi and Udhampur become hideouts of terrorists in kashmir
रियासी में आतंकी हमले के बाद तैनात सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजोरी-पुंछ के जंगलों में सक्रिय आतंकी अब दूसरे जिलों के लिए भी खतरा बन गए हैं। दोनों जिलों से लगते जम्मू संभाग के रियासी और उधमपुर जिले भी इनके निशाने पर आ गए हैं। खासकर रियासी जिले में तेजी से आतंकी वारदातें बढ़ रही हैं। आतंकियों ने पहले जहां कश्मीर की जगह राजोरी-पुंछ को हमलों के लिए चुना था, वहीं अब रियासी और उधमपुर में भी हमले कर रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि कश्मीर को छोड़ आतंकियों ने अब राजोरी-पुंछ, रियासी और उधमपुर को ठिकाना बना लिया है। इन जिलों के जंगलों में आतंकी छुपकर हमले कर रहे हैं और पकड़ में नहीं आ रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

रियासी हमले के बाद अब कुछ ही दिन में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा और पुंछ की बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा भी बड़ी चुनौती बन गई है। आतंकी हमला करने के लिए जंगलों का एक बना बनाया रूट इस्तेमाल कर रहे हैं। यह रूट आतंकियों ने खुद अपने लिए कई महीनों की रेकी के बाद बनाया है। जिसका उन्हें खूब लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि वह हमला करते हैं और फिर जंगल में जाकर छुप जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रियासी राजोरी से सटा हुआ जिला है। यह राजोरी-पुंछ के जंगलों में छिपे आतंकवादियों का एक ही समूह हो सकता है। उन्हें सुरक्षा बलों द्वारा जल्दी से जल्दी ट्रैक करके निष्प्रभावी करने की आवश्यकता है। रियासी जिले में आतंकवादियों ने हमला कर 9 हिंदू तीर्थयात्रियों की हत्या और 33 को घायल कर दिया है। प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह के समय ये हमला हुआ। -एसपी वैद, पूर्व डीजीपी

विज्ञापन

आतंकी हमले में मारे गए लोगों की सूची
1. चालक विजय कुमार शर्मा पुत्र रतन लाल निवासी दसानू राजबाग, रियासी
2. अरुण कुमार सहचालक पुत्र हेम राज निवासी खंडयारा कटड़ा रियासी
3. अनुराग वर्मा पुत्र रजम राम निवासी बलरामपुर उत्तर प्रदेश
4. रूबी पुत्री बिमला देवी निवासी बलरामपुर उत्तर प्रदेश
5. पूजा सैनी पत्नी पवन कुमार सैनी निवासी जयपुर राजस्थान
6. शिवम गुप्ता निवासी उत्तर प्रदेश
7. राजेंद्र प्रसाद पांडे सैनी निवासी जयपुर राजस्थान
8. ममता सैनी निवासी जयपुर राजस्थान
9. टीटू सैनी पुत्र पवन कुमार निवासी जयपुर राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed