{"_id":"606bf6278ebc3e591351e32e","slug":"now-on-single-click-every-information-related-to-all-government-schools-of-jammu-kashmir-will-be-foun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक क्लिक पर मिलेगी जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी स्कूलों से संबंधित हर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक क्लिक पर मिलेगी जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी स्कूलों से संबंधित हर जानकारी
Tue, 06 Apr 2021 11:18 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:18 AM IST
सार
- जम्मू संभाग के सभी स्कूलों को आधारशिला ऑनलाइन पोर्टल पर किया जा रहा है पंजीकरण
- जम्मू संभाग के सभी 1210 सरकारी स्कूलों को इस ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा जाएगा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
जम्मू संभाग के सभी सरकारी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी रखी जाएगी। ऑनलाइन पोर्टल आधाशिला पर जम्मू संभाग के सभी सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे, बच्चों की संख्या, स्कूलों की वार्षिक वित्तीय स्थिति सहित अन्य जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। जम्मू संभाग के सभी 1210 सरकारी स्कूलों को इस ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
पोर्टल पर स्कूलों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक क्लिक पर स्कूलों से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू की ओर से इस निगरानी पोर्टल को तैयार किया गया है। इसमें स्कूलों से जुड़े सभी डाटा को डिजिटल मोड पर लाया जा रहा है। इसमें संभाग के हर एक स्कूल से जुड़ी जानकरी होगी, जैसे केंद्रीय प्रायोजित योजना और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी और वर्तमान स्थिति, स्कूलों में बच्चों और अध्यापकों की संख्या, छात्रवृत्ति योजनाएं आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आज कई इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार, हो सकती है बारिश और बर्फबारी
विज्ञापन
आधारशिला पोर्टल पर उपलब्ध जानकरी से उन स्कूलों को संवारा जा सकेगा जिनके पास बुनियादी ढांचे के साथ शैक्षणिक सुधार की जरूरत होगी। आधारशिला ऑनलाइन पोर्टल पर समय-समय पर डाटा अपडेट किया जाएगा।