{"_id":"606bf3208ebc3ec4840c715e","slug":"jammu-and-kashmir-today-weather-may-change-in-many-areas-rainfall-and-snowfall-may-occur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आज कई इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार, हो सकती है बारिश और बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आज कई इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार, हो सकती है बारिश और बर्फबारी
Tue, 06 Apr 2021 11:05 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इसके विपरीत जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामन्य से ऊपर चला गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में 6-7 अप्रैल को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य जिलों में रविवार रात से सोमवार दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। दिनभर बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट आई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग, टंगधार, गुरेज, सोनमर्ग के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दिनभर धूप भी खिली रही। इससे दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 33.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 20.4, बटोत में 20.7, कटड़ा में 30.3, भद्रवाह में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में ट्रक में किशोरी से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
वहीं लेह में दिन का तापमान 7.3 और कारगिल में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।