फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now Observer will Select the Kabbadi Players for Championship

Jammu News: कबड्डी चैंपियनशिप के लिए अब पर्यवेक्षक करेंगे खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
Now Observer will Select the Kabbadi Players for Championship
-जेएंडके एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ने जिला व यूटी कबड्डी चैंपियनशिप के लिए पर्यवेक्षकों को किया नामित
विज्ञापन

-जिला कबड्डी एसोसिएशन सांबा के अध्यक्ष कृष्णा सिंह को कठुआ जिले का पर्यवेक्षक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कबड्डी खेल में खिलाड़ियों के चयन में भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा। जिला स्तर पर होने वाली चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का चयन पर्यवेक्षक करेगा और ये पर्यवेक्षक उस जिले की कबड्डी एसोसिएशन से संबंधित नहीं होगा।
जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ने विभिन्न जिलों के साथ-साथ यूटी कबड्डी चैंपियनशिप के लिए पर्यवेक्षकों को नामित किया है। पर्यवेक्षक महिला व पुरुष वर्ग में होने वाले मुकाबले में उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करेंगे। एसोसिएशन के सचिव कुलदीप गुप्ता ने पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है। इसमें राधा बख्शी को जम्मू जिले का पर्यवेक्षक नामित किया गया है। वहीं, जिला कबड्डी एसोसिएशन सांबा के अध्यक्ष कृष्णा सिंह को कठुआ जिले का पर्यवेक्षक बनाया है।
विज्ञापन

जिला कबड्डी एसोसिएशन जम्मू के सचिव संजीत कुमार को उधमपुर जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिला कबड्डी एसोसिएशन पुंछ के चेयरमैन बशरत खान को राजोरी जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जिला कबड्डी एसोसिएशन कठुआ के सचिव मोहम्मद याकूब को सांबा जिले का पर्यवेक्षक बनाया है। राजोरी जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील जमवाल को पुंछ जिले के लिए मनोनीत किया गया है। इस तरह अन्य जिलों के लिए पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यूटी कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जेएंडके एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन में तकनीकी निदेशक सरदार सरवंत सिंह गिल को उधमपुर में जूनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप के लिए पर्यवेक्षक नामित किया गया है। अनिल मोदी को पुंछ में सीनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप के लिए नामित किया गया है, जबकि सुरिंदर मोहन को युवा कबड्डी सीरीज और श्रीनगर में सब-जूनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed