फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now kupwara search operation end after 27 days

आतंकियों के खिलाफ 27 दिन बाद खत्म हुआ कुपवाड़ा आपरेशन

Wed, 09 Dec 2015 09:33 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
now kupwara search operation  end after 27 days

कुपवाड़ा के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ 27 दिन पहले सेना की ओर से शुरू किए गए आपरेशन को बुधवार को सेना ने समाप्त करने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


श्रीनगर स्थित सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन को अनिश्चितकाल के लिए नहीं चलाया जा सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकी जंगल में घात लगाकर बैठे हैं। उन्हें गोली चलाने के लिए कुछ सोचना नहीं पड़ता, पर सेना को तमाम परिस्थितियों का ख्याल रखना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात का भी ख्याल रखना पड़ता है कि इसमें किसी निर्दोष को नुकसान न पहुंचे और साथ ही आतंकियों की घेराबंदी के दौरान घने जंगल में कहीं जवान गलतफहमी में आपस में ही फायरिंग न कर बैठें।

अब तक चले सबसे लंबे आपरेशनों में से एक

now kupwara search operation  end after 27 days

उल्लेखनीय है कि 30 अक्तूबर की रात एलओसी पार से घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में घुसे आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल और एक जवान शहीद हो चुके हैं। जवानों ने भी हालांकि दो आतंकियों को मार गिराया है।

बुधवार को जीओसी दुआ के द्वारा आपरेशन समाप्त करने की घोषणा के साथ ही आतंकियों के खिलाफ अब तक चले सबसे लंबे आपरेशनों में से एक आपरेशन को समाप्त कर दिया गया।

कुपवाड़ा के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने के बारे में जीओसी का कहना था कि हमें अभी तक आतंकी मिले नहीं हैं, पर वे यहीं कहीं छिपे हो सकते हैं। उन्होंने साफ किया कि इलाके में आतंकियों के खिलाफ रूटीन में जो आपरेशन किए जाते हैं वो जारी रहेंगे।

सेना पर लगे ये आरोप

now kupwara search operation  end after 27 days

जीओसी ने इस बात को खारिज किया कि सेना द्वारा इलाके के लोगों को रूटीन के काम करने से रोका गया। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी होने के चलते लोगों को सिर्फ जंगल की ओर जाने से रोका गया था।

बांडीपोरा जिले में आतंकियों के खिलाफ जारी आपरेशन के संबंध में जीओसी ने कहा कि वहां आतंकियों की कुछ मूवमेंट दर्ज हुई है, इसके चलते वहां अभी आपरेशन जारी रहेगा।

एलओसी पार से घुसपैठ के संबंध में जीओसी का कहना था कि घुसपैठ पूरी तरह से बंद नहीं हुई है, पर इसमें बड़े पैमाने पर कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अगर घुसपैठ की20 कोशिशें होती हैं तो इस दौरान कई बार एक-दो आतंकी घुसपैठ में सफल हो जाते हैं, जबकि अधिकतर मारे जाते हैं और कुछ पीछे भाग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed