{"_id":"602a0bb55572f0248f4329f4","slug":"now-jammu-and-kashmir-s-famous-craft-can-be-purchased-online-the-government-inked-a-deal-with-flipkart","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन खरीद सकते हैं जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध क्राफ्ट, सरकार ने फ्लिपकार्ट से किया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन खरीद सकते हैं जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध क्राफ्ट, सरकार ने फ्लिपकार्ट से किया समझौता
Mon, 15 Feb 2021 11:20 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र से जुड़े कारीगर और बुनकरों के उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। फ्लिपकार्ट से समझौते के बाद हस्तशिल्प और हथकरघा निगम ने प्रदेश में क्राफ्ट की ई-लिस्टिंग का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर संभाग के प्रसिद्ध क्राफ्ट और कारीगरों की सूची तैयार की जा रही है। जम्मू संभाग से 70 कारीगरों के उत्पादों को इस सूची में शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 15 अक्तूबर को फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया था। इसमें स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध करवाना था। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब उत्पादों की ई-लिस्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आज से सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य, नहीं होने पर भरना होगा दोगुना टोल
विज्ञापन
इसमें उत्पादों सहित कारीगरों की जानकरी मांगी गई है। हस्तशिल्प और हथकरघा निदेशालय जम्मू ने उत्पादकों की फोटो, नाम और संबंधित जानकरी मुहैया करवाई है। इसी तरह कश्मीर संभाग के सभी जिलों के कारीगरों के उत्पादों की सूची को भी निगम को सौंपी गई है।