फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fastag mandatory for all the vehicles, if there is no fastag one has to pay double toll

आज से सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य, नहीं होने पर भरना होगा दोगुना टोल

Mon, 15 Feb 2021 10:10 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 15 Feb 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
Fastag mandatory for all the vehicles, if there is no fastag one has to pay double toll
फास्टैग - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में एनएचएआई के सभी टोल प्लाजा से गुजरने के लिए वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य होगा। टोल प्लाजा पर नकद भुगतान नहीं होगा और जिन वाहनों में फास्टैग नहीं होगा उन्हें दोगुना टोल जुर्माने के तौर पर भरना पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना अधिकारी अजय कुमार रजक के अनुसार 15 फरवरी से सभी वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन



यह वाहन चालकों के लिए उपयोगी है। इससे उन्हें नकद भुगतान, समय की बचत और ईधन बर्बाद कर टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे और जम्मू पठानकोट हाईवे पर सभी टोल प्लाजा पर दोनों तरफ से फास्टैग के लिए काउंटर लगवाए गए हैं, ताकि जिन वाहनों में फास्टैग नहीं है वह विशेष काउंटरों से लगवा लें। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए 15 फरवरी से वाहनों पर फास्टैग को देश भर में अनिवार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले, 2 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है फास्टैग

फास्टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन पर आधारित एक टैग है जो गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। वाहनों पर लगा यह फास्टैग इलेक्ट्रॉनिक तरह से पढ़ा जाता है। आसान भाषा में समझें तो टोल प्लाजा पर लगे कैमरे से इसे स्कैन किया जाता है और टोल के शुल्क की डिजिटल पेमेंट हो जाती है। फिर टोल का फाटक खुल जाता है और इससे टोल प्लाजा पर वाहनों की लाइनें नहीं लगतीं। यह प्रक्रिया चंद सेकेंड में पूरी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed