फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now express parcel service in jammu

डाक विभाग की एक्सप्रेस पार्सल सर्विस शुरू

Fri, 23 Jan 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 23 Jan 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
now express parcel service in jammu

डाक विभाग ने अपने ग्राहकों को बेहतर व तेज सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से जम्मू में एक्सप्रेस पार्सल सर्विस सेवा शुरू की है। इसके अंतर्गत अब लोगों को अपने पार्सल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


पोस्टल सर्विसेज बोर्ड के सदस्य (आपरेशन) जान सैमुअल ने जम्मू में सेवा का उद्घाटन करते हुए कहा कि जम्मू देश के उन सवा सौ शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां यह सेवा शुरू हो चुकी है या आने वाले समय में आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि डाक विभाग को ई कामर्स से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


कई निजी कंपनियों से भी समझौता किया गया है। एक्सप्रेस सर्विस की खास बात यह होगी कि बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के ग्राहकों को उनका पार्सल तत्काल पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने विशेष वाहन तैयार किए हैं, जो जम्मू में पार्सल पहुंचते ही तत्काल डिलीवरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैमुअल के अनुसार एक्सप्रेस सेवा खुदरा और बड़ी मात्रा वाले कस्टमों को उपलब्ध होंगे, जबकि बिजनेस पार्सल सिर्फ बड़ी मात्रा में पार्सल बुक करने वालों को यह सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सैमुअल ने वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह में चीफ पोस्ट मास्टर जनरल (जेएंडके सर्किल) चंद्र प्रकाश भी उपस्थित थे।


चयनित लोगों की जल्द सूची जारी होगी
जम्मू-कश्मीर में पोस्टल विभाग के लिए चयनित प्रतिभागियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल चंद्र प्रकाश ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं और जल्द ही इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed