{"_id":"6396fb4fb6f66504011055fa","slug":"now-a-chance-to-speak-for-two-minutes-in-general-house-jammu-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu City: जनरल हाउस में अब दो मिनट बोलने का मौका, एक ही दे सकेंगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu City: जनरल हाउस में अब दो मिनट बोलने का मौका, एक ही दे सकेंगे प्रस्ताव
Mon, 12 Dec 2022 03:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 12 Dec 2022 03:28 PM IST
सार
16 और 17 अक्तूबर को होने जा रहे जनरल हाउस में इस बार यह व्यवस्था की गई है। इससे पहले सदन में पार्षद तीन-तीन प्रश्न और प्रस्ताव रखते थे। इससे समय अधिक खर्च होने से जनरल हाउस में कई अहम मसलों पर बहस नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू नगर निगम में अब पार्षदों को अपनी बात रखने के लिए दो मिनट ही मिलेंगे। इसके साथ ही एक पार्षद एक ही प्रस्ताव दे सकेगा। 16 और 17 अक्तूबर को होने जा रहे जनरल हाउस में इस बार यह व्यवस्था की गई है। इससे पहले सदन में पार्षद तीन-तीन प्रश्न और प्रस्ताव रखते थे। इससे समय अधिक खर्च होने से जनरल हाउस में कई अहम मसलों पर बहस नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन
इस बार पार्षद एक ही प्रश्न और एक ही प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके साथ ही टाइमर सेट किया जाएगा, दो मिनट बोलने के बाद माइक बंद हो जाएगा। इससे हाउस में समय की बचत होगी। पहले पार्षद आधा-आधा घंटा अपने वार्डों की समस्याओं पर बोलते थे। इस बारे में नगर निगम ने सभी पार्षदों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
नगर निगम की सचिव परविंदर कौर ने बताया कि 16 और 17 दिसंबर को नगर निगम का जनरल हाउस होने जा रहा है। 12 दिसंबर को शाम चार बजे तक पार्षदों को अपने प्रस्ताव देने का समय था। इसके बाद आने वाले प्रस्ताव और प्रश्न स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस बार सदन कक्ष नए लुक में दिखेगा। दीवारों में पेंटिंग करवाई गई है। इसके अलावा बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। इस बार वरिष्ठ पार्षद आगे बैठेंगे। इसी हिसाब से सीटिंग प्लान तैयार किया गया है।