{"_id":"d48c839e9f735bfe30fc53cfb11b5ab6","slug":"now-20-percent-seat-will-be-kept-reserved-for-ladies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: हर बस में 1 से 13 तक सीटें महिलाओं की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: हर बस में 1 से 13 तक सीटें महिलाओं की
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 15 May 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री वाहनों में महिलाओं के लिए आरक्षित की गई सीटों का कोई लाभ नहीं हो रहा। सीटें आरक्षित होने के बावजूद महिलाओं को खड़े होकर बसों और मेटाडोर में सफर करना पड़ता है। राज्य परिवहन विभाग के पास पिछले एक साल से इस पर सख्ती से अमल करने की शिकायतें पहुंच रही हैं। जिस पर कोई अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन
अब सरकार ने निर्णय लिया है कि बहुत जल्द यात्री वाहनों में आरक्षित सीटों पर महिलाओं को जगह देनी ही होगी, यदि कोई बस चालक ऐसा नहीं करेगा तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने बताया कि सीटें आरक्षित होने के बाद भी कोई अमल नहीं। हर एक बस में 1 से 13 तक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होती हैं।
विज्ञापन
इस आंकड़े को बढ़ाया जाएगा। सीटों को 20 तक किया जाएगा। जल्द ही बस और मेटाडोर चालकों के साथ बैठक कर इस पर अमल करने के लिए कहा जाएगा। मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि स्कूलों, कालेजों और महिलाओं के लिए अलग से बसें चलाई जा सकती हैं। फिलहाल अभी यह दिल्ली में ही है। जम्मू में इसकी संभावनाओं को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इसका ट्रायल करके देखा जाएगा, यदि सफलता मिली तो बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। हर एक रूट पर कम से कम एक बस चलाई जाएगी, जिससे सुबह बच्चियां और महिला कर्मचारी आराम से पहुंच सकें। उल्लेखनीय है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में चलने वाली बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर महिलाओं को बैठने की जगह नहीं मिलती। विकलांगों के लिए भी सीटें आरक्षित होती हैं। लेकिन यह सीटें विकलांगों को बैठने के लिए नहीं मिलती।