{"_id":"84093eba1684466531aa1ea9e75429a8","slug":"notification-of-the-fifth-phase-of-elections-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें चरण के चुनाव की अधिसूचना आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें चरण के चुनाव की अधिसूचना आज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के पांचवें एवं आखिरी चरण के चुनाव की अधिसूचना बुधवार 26 नवंबर को चुनाव आयोग की तरफ से जारी होगी। तीन दिसंबर तक नामांकन करने की आखिरी तिथि रहेगी।
विज्ञापन
नामांकन की जांच चार दिसंबर को होगी और छह दिसंबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। पांचवें चरण में चार मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं।
इनमें उपमुख्यमंत्री तारा चंद का छंब विधानसभा क्षेत्र, आवास मंत्री रमण भल्ला का गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र, पीएर्चई मंत्री शाम लाल की अखनूर विधानसभा सीट, सहकारिता और वित्त राज्य मंत्री मनोहर लाल का बिलावर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान बीस दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
इनमें बनी, बसोहली, कठुआ, बिलावर, हीरानगर, नगरोटा, गांधीनगर, जम्मू पूर्व, जम्मू पश्चिम, बिश्नाह, आर एस पुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायपुर दोमाना, अखनूर, छंब, नौशेरा, दरहाल, राजौरी और कालाकोट विधानसभा सीट शामिल है।
विज्ञापन
इन बीस सीटों में से 11 विधानसभा सीटें भाजपा, पांच कांग्रेस, एक पीडीपी, दो निर्दलीय और एक जस्मो के पास है। जस्मो विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं।