फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   notice to 61 teachers

ज्वाइन न करने पर 61 शिक्षकों को नोटिस

Sun, 15 Mar 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 15 Mar 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
notice to 61 teachers

शिक्षा निदेशक जम्मू की तरफ से ट्रांसफर किए जाने के बावजूद जम्मू, कठुआ और राजोरी जिले के 61 शिक्षकों ने अभी तक स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया है। ये शिक्षक ट्रांसफर आर्डर पर चलने को तैयार नहीं हैं। शिक्षा निदेशक जम्मू के निर्देश पर चीफ एजूकेशन अफसर ने इन सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इन शिक्षकों को 16 मार्च तक सीईओ को जवाब देना है।

विज्ञापन


अगर फिर भी इन शिक्षकों ने ज्वाइन नहीं किया तो सख्त कार्रवाई को भी तैयार होना पड़ेगा। 14 फरवरी, 2015 को शिक्षा निदेशक जम्मू ने जम्मू संभाग के 412 मास्टर ग्रेड शिक्षकों को ग्रामीण इलाकों में स्थित उन स्कूलों में ट्रांसफर किया था, जहां स्टाफ की कमी है और विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इन शिक्षकों को आर्डर के सप्ताह के अंदर स्कूलों में पहुंच कर ज्वाइन करना था।
विज्ञापन


412 में से 61 शिक्षकों ने अभी तक स्कूलों में पहुंच कर ज्वाइन नहीं किया है। इनमें 41 शिक्षक जम्मू जिले से हैं, जबकि 13 कठुआ और नौ राजोरी जिलों के हैं। सीईओ की तरफ से कई बार इन शिक्षकों को कई बार चेतावनी और निर्देश दिए गए, लेकिन ये शिक्षक नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह जानकारी शिक्षा निदेशक जम्मू के पास पहुंची तो निर्देश मिलने पर जम्मू, राजोरी और कठुआ जिले के सीईओ ने नौ मार्च को इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। अब इन शिक्षकों को 16 मार्च तक स्कूलों में ज्वाइन न करने का कारण बताना है। इसके बावजूद अगर शिक्षक स्कूलों में ज्वाइन नहीं करते हैं तो शिक्षा विभाग इन पर सख्त कार्रवाई करने को भी तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed