{"_id":"5fc2b49b8ebc3e9be74e529d","slug":"notice-jammu-city-news-jmu22373161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई को कोर्ट ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीसीआई को कोर्ट ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। हाईकोर्ट की डिवीजनल बेंच की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायधीश संधू शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मौलाना आजाद स्टेडियम जम्मू में क्रिकेट की बजाय सभी खेल गतिविधियां शुरू करने पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) को नोटिस जारी किया है। बीसीसीआई को तीन फरवरी, 2021 तक अपना पक्ष रखना होगा।
पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रो. आशुतोष शर्मा की ओर से दायर जनहित याचिका में सुनवाई के दौरान यह निर्देश कोर्ट ने दिए। एमए स्टेडियम में सभी तरह की खेल गतिविधियां आयोजित करने की मांग को लेकर यह जनहित याचिका दायर की गई है। जनहित याचिका में कहा गया है कि स्टेडियम को क्रिकेट के लिए आरक्षित कर दिया गया है, अन्य खेल गतिविधियों से नुकसान होगा। सुनवाई के दौरान जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के वकील ने बताया कि काउंसिल ने 26 दिसंबर, 2019 को एक आदेश जारी कर स्पष्ट किया है। सिर्फ उसी स्टेडियम को बंद किया गया था जहां केवल क्रिकेट ही खेला जाता था। क्रिकेट स्टेडियम के बाहर इंडोर कांप्लेक्स में अन्य सभी खेल गतिविधियां पहले की तरह जारी हैं। इस पर याचिकाकर्ता एडवोकेट शेख शकील ने दलील दी कि एमए स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले और आईपीएल मैच होंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। यह आयोजन बीसीसीआई द्वारा करवाए जाते हैं। जेएनएफ