फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   northern command Lt Gen Ranbir Singh visited forward posts in POONCH & AKHNOOR sectors

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा-दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई तगड़ी और प्रभावी हो

Fri, 23 Aug 2019 10:34 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 23 Aug 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
northern command Lt Gen Ranbir Singh visited forward posts in POONCH & AKHNOOR sectors
लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर पुंछ और अखनूर सेक्टरों का दौरा किया। उन्होंने घुसपैठ को रोकने के लिए सेना की ओर से की गई तैयारियों पर संतोष जताया। साथ ही जवानों को सतर्क रहकर नापाक इरादे को ध्वस्त करने को कहा। हिदायत दी कि कार्रवाई तगड़ी और प्रभावी होनी चाहिए। एलओसी पर उपजे तनाव तथा पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही गोलाबारी के बीच सैन्य कमांडर का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता के अनुसार उनके साथ व्हाइट नाइट कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भी थे। अधिकारी ने कहा कि सैन्य कमांडर ने घुसपैठ का मुकाबला करने के लिए चौकसी बढ़ाने, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने एवं अन्य कदम उठाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने दुश्मन के संघर्ष विराम उल्लंघनों और अन्य कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए नियंत्रण रेखा पर आक्रामक रुख अपनाए जाने की भी सराहना की। सैन्य कमांडर को क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाली के लिए की गई पहल मिशन रीच आउट के बारे में बताया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने सेना, प्रशासन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बीच तालमेल की प्रशंसा करते हुए पुंछ, राजोरी एवं रियासी जिलों में स्थिति सामान्य बनाने के लिए उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने जवानों के साथ बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ काम करने के लिए उनकी पीठ थपथपाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed