{"_id":"592d9a774f1c1b780cbdaddf","slug":"northern-command-commander-reviews-amarnath-yatra-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कमान के कमांडर ने की अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी कमान के कमांडर ने की अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की समीक्षा
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 30 May 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू
- फोटो : File Photo
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू ने दक्षिण कश्मीर में सेना की यूनिटों का दौरा किया। कमांडर द्वारा सोमवार को इस दौरे के दौरान अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
ले. जनरल अनबू ने सैन्य अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए यात्रा के इंतजामों को पुख्ता करने के निर्देश भी दिए। इस दौरे में लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू द्वारा दक्षिण कश्मीर में सेना की ईकाईयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटी में सुरक्षा और शांति के लिए किए जाने वाले इंतजामों की समीक्षा की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों को उनकी सतर्कता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ उनके समन्वयन और कुशलता के साथ किए उन आपरेशनों के लिए बधाई दी जिनमें सेना के आतंक निरोधी अभियानों में बड़ी सफलता मिली है। ले.जनरल अनबू के साथ चिनार कार्प के कमांडर ले. जनरल जेएस संधू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन