फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   northern command commander reviews amarnath yatra security

उत्तरी कमान के कमांडर ने की अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की समीक्षा

Tue, 30 May 2017 09:52 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 30 May 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
northern command commander reviews amarnath yatra security
लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू - फोटो : File Photo

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू ने दक्षिण कश्मीर में सेना की यूनिटों का दौरा किया। कमांडर द्वारा सोमवार को इस दौरे के दौरान अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


ले. जनरल अनबू ने सैन्य अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए यात्रा के इंतजामों को पुख्ता करने के निर्देश भी दिए। इस दौरे में लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू द्वारा दक्षिण कश्मीर में सेना की ईकाईयों का निरीक्षण किया। इस दौरान  उन्होंने घाटी में सुरक्षा और शांति के लिए किए जाने वाले इंतजामों की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों को उनकी सतर्कता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ उनके समन्वयन और कुशलता के साथ किए उन आपरेशनों के लिए बधाई दी जिनमें सेना के आतंक निरोधी अभियानों में बड़ी सफलता मिली है। ले.जनरल अनबू के साथ चिनार कार्प के कमांडर ले. जनरल जेएस संधू भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed