फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Northern Command chief tested operational preparedness in Akhnoor sector

जम्मू कश्मीर: उत्तरी कमान प्रमुख पहुंचे आईबी के अखनूर सेक्टर, युद्धाभ्यास में परखीं तैयारियां

Mon, 10 Oct 2022 10:28 PM IST
विमल शर्मा एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 10:28 PM IST
सार

उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अखनूर सेक्टर में चल रही ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए जवानों और अधिकारियों को बधाई दी।

विज्ञापन
Northern Command chief tested operational preparedness in Akhnoor sector
अखनूर सेक्टर में चल रहा युद्धाभ्यास - फोटो : पीआरओ

विस्तार

सेना की व्हाइट नाइट कोर की ओर से अखनूर सेक्टर में युद्धाभ्यास जारी है। इसमें सेना के टैंक, फाइटर हेलिकॉप्टर और अन्य हथियारों से अभ्यास किया जा रहा है। सोमवार को उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


उनके साथ कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह भी मौजूद रहे। दोनों ने इस अभ्यास में शामिल सैन्य जवानों और अफसरों से मुलाकात भी की। सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि इसका आयोजन सेना की तैयारियों को लेकर किया गया है।
विज्ञापन


समय-समय पर इस तरह के अभ्यास किए जाते हैं, ताकि सेना को हर समय दुश्मन का मुकाबला करने के लिए तैयार रखा जाए। साथ ही इसके माध्यम से सेना को मिलने वाले समय-समय पर आधुनिक हथियारों का अभ्यास भी कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों से लगातार सेना को तकनीकी तौर पर मजबूत किया जा रहा है। सेना के पास मौजूद हथियारों और विस्फोटक के साथ नया अमला मिल रहा है। इसके बारे में सैन्य जवानों को जानकारी होना जरूरी है।

कमान प्रमुख ने जवानों का हौसला बढ़ाया और उनसे रूबरू होकर प्रोत्साहित किया। वहीं इस अभ्यास ने पड़ोसी मुल्क को भी अपनी ताकत का अहसास कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed