फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Northern Command Chief reached Madhwa village of Kishtwar, thanked those who helped the injured pilots

जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कमान प्रमुख पहुंचे किश्तवाड़ के मढ़वा गांव, घायल पायलटों की मदद करने वालों का आभार जताया

Sat, 13 May 2023 09:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क,किश्तवाड़ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 09:43 AM IST
सार

सेना के ध्रुव हेलिकॉप्टर ने चार मई के दिन मरुसूदर नदी के तट पर आपातकालीन लैंडिंग की थी। इसमें पायलटों को चोट आई थी। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच पायलटों को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई थी। इसलिए उत्तरी कमान प्रमुख लोगों को हौसला बढ़ाने के लिए गांव में पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Northern Command Chief reached Madhwa village of Kishtwar, thanked those who helped the injured pilots
किश्तवाड़ के मढ़वा गांव पहुंचे उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : पीआरओ

विस्तार

सेना के उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी किश्तवाड़ जिले के दूरस्थ उपमंडल मढ़वा के माछना गांव पहुंचे। उन्होंने इलाके के लोगों का आभार जताया, जिन्होंने घायल पायलटों को बचाने में मदद की थी।

विज्ञापन


दरअसल, सेना के ध्रुव हेलिकॉप्टर ने चार मई के दिन इसी गांव के पास मरुसूदर नदी के तट पर आपातकालीन लैंडिंग की थी। इस दौरान वह क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे दोनों पायलटों को गंभीर चोटें आई थीं जबकि एक अफसर की जान चली गई थी।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद माछना और आसपास के गांवों के लोग दुर्गम इलाके में घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उत्तरी कमान प्रमुख ने जोखिम उठाने वाले लोगों का अभिनंदन किया और क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर से चालक दल के सदस्यों को बाहर निकालने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना कमांडर ने लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि सेना उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि आप लोगों ने उस दौरान जो सहायता की उसे भुलाया नहीं जाएगा।

कई युवाओं व लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी कठिनाइयों को कम करने के लिए सेना के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed