{"_id":"63dabc62cbc22b1b6b3dc789","slug":"north-zone-youth-festival-lot-of-applause-on-duet-of-rhythm-and-rhythm-in-university-of-j-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Zone Youth Festival: जम्मू विश्वविद्यालय में सुर-लय और ताल की जुगलबंदी पर बजीं खूब तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
North Zone Youth Festival: जम्मू विश्वविद्यालय में सुर-लय और ताल की जुगलबंदी पर बजीं खूब तालियां
Thu, 02 Feb 2023 12:54 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:54 AM IST
सार
हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला की छात्रा ने आईएम अनस्टाॅपेबल वेस्टर्न सोलों पर अपनी टीम के साथ वाद्य यंत्र की धुन पर प्रस्तुति दी। इसके बाद सिटी विश्वविद्यालय लुधियाना की छात्रा ने सधी आवाज में पाश्चात्य संस्कृति का भावुक गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Youth Festival
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुर, लय और ताल की जुगलबंदी, उस पर थिरकने के लिए मजबूर करने वाले धुन। हुनरमंदों का यह कमाल देखने लायक था। यह माहौल था जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल अंतर्नाद में बुधवार की विभिन्न प्रस्तुतियों में। इससे परिसर में दिनभर रौनक बनी रही। प्रस्तुतियों से पूर्व परिसर में प्रतिभागियों का अभ्यास भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
आयोजन के दूसरे दिन कार्यक्रम का आगाज सुबह साढ़े नौ बजे से हुआ। इसके बाद जनरल जोरावर सिंह सभागार और ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार समेत अन्य विभागों में कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। सुबह के कार्यक्रम में वेस्टर्न सोलो और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों से समा बांधा।
विज्ञापन
हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला की छात्रा ने आईएम अनस्टाॅपेबल वेस्टर्न सोलों पर अपनी टीम के साथ वाद्य यंत्र की धुन पर प्रस्तुति दी। इसके बाद सिटी विश्वविद्यालय लुधियाना की छात्रा ने सधी आवाज में पाश्चात्य संस्कृति का भावुक गीत प्रस्तुत किया। दर्शक के रूप में बैठे छात्रों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के छात्रों की प्रस्तुति यू मेक मी फील... को खूब प्रशंसा मिली। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के छात्रों ने पुरानी फिल्मों के गाने पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भी पस्ततुतियां दीं।
विज्ञापन
ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में आयोजित शास्त्रीय संगीत में जम्मू विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ , कस्स्टर विश्वविद्यालय जम्मू, हिमाचल विश्वविद्यालय समेत अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इसमें तबला और अन्य वाद्य यंत्रों की धुन से माहौल खुशनुमा बन गया। कार्यक्रम के समापन अवसर के दौरान बेहतर प्रस्तुतियों वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विभिन्न रंगोली बनीं विशेष आकर्षण का केंद्र
यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन रंगोली प्रतियोगिता भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। प्रतिभागियों ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर के कार्यक्रमों में वह पहले ही भाग ले चुके हैं। अपने विश्वविद्यालयों में भी उन्होंने पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उसी के आधार पर इस महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिला।