फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nomination news arnia

Jammu News: सुचेतगढ़ से दो ने वापस लिए नामांकन, अब 11 चुनाव मैदान में

Wed, 18 Sep 2024 07:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 18 Sep 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
nomination news arnia
पर्यवेक्षक डीएमो राय ने किया सुचेतगढ़ विस हलके का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सुचेतगढ़ विधानसभा हलके के पर्यवेक्षक आईएएस ऑफिसर डीएमो राय ने मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिस चकरोही का दौरा किया। इस मौके पर सुचेतगढ़ विधानसभा हलके के रिटर्निंग ऑफिसर राजेश कुमार ने चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दायर किया था। इसमें से दो नामांकन दस्तावेजों की आपूर्ति को लेकर रद्द कर दिए गए हैं। एक उम्मीदवार का नामांकन विकल्प के तौर पर रद्द किया गया है। 17 सितंबर को दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। इनमें आजाद उम्मीदवार के तौर पर बोधराज राव और जनक राज शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके चलते सुचेतगढ़ विधानसभा हलके में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में चुनाव के लिए रह गए हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न बांट दिए गए हैं। इसका औपचारिक तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को चुनाव मशीनों को जिला कार्यालय जम्मू में ड्राई रन के लिए रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि 48 घंटे पहले प्रचार अभियान समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए 23 और 24 सितंबर को मतदान किया जाएगा। इसके लिए सूची तैयार कर दी गई है। चुनाव कर्मचारियों की मौजूदगी में घर जाकर उनका वोट लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवान पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया के लिए निष्पक्षता के साथ कार्य किया जाएगा।


इस मौके पर उन्होंने बताया कि वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वीप के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में जिन बूथ पर वोटिंग प्रतिशत कम हुआ था। उन बूथ को अंकित कर वोटिंग के लिए ज्यादा जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में हर नागरिक को भागीदारी लेनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन और चुनाव आयोग एकजुट होकर लोगों को जागरूक कर रहा है। सुचेतगढ़ विधानसभा हल्का अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व किया गया है। तीसरे चरण में एक अक्टूबर को मतदान होना है। इसके लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed