{"_id":"58973c754f1c1bcf6de804e8","slug":"no-salary-made-to-the-ret-teachers-from-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: शिक्षकों को सरकार ने 6 महीने से नहीं दी सैलरी, अब घर का खर्चा चलाना भी हो रहा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: शिक्षकों को सरकार ने 6 महीने से नहीं दी सैलरी, अब घर का खर्चा चलाना भी हो रहा मुश्किल
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 05 Feb 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की सरकार ने छह महीने से भी अधिक समय से आरईटी शिक्षकों को वेतन जारी नहीं किया है। वेतन न मिलने के कारण आरईटी शिक्षकों के परिवार की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। शिक्षकों को बैंकों से नोटिस मिलने लगे हैं। जानकारी होने के बावजूद सरकार वेतन नहीं जारी कर रही है। यह जानकारी रविवार को आल जेएंडके आरईटी टीचर्स फोरम के राज्य अध्यक्ष विनोद शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विनोद शर्मा ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त आरईटी शिक्षकों को सरकार ने छह महीने से वेतन नहीं जारी किया है। हजारों शिक्षक कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं और सरकार की तरफ से वेतन जारी करने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों के लिए परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो चुका है।बिना वेतन के कई शिक्षकाें की हालत ऐसी बन चुकी है कि उनके पास परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए राशि नहीं बची है।
विज्ञापन
वेतन के आधार पर लोन लेने वाले शिक्षकों को बैंक ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। नोटिस में लोन की किस्त न देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जाने लगी है। कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को सरकार के सामने रखा है, लेकिन फिर भी सरकार ने वेतन नहीं जारी किया है।
विज्ञापन