{"_id":"4c99d4950c75cc8f5df42d56fb04ea41","slug":"no-road-facility-in-many-villages-of-kathua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों गांवों को सड़क की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों गांवों को सड़क की दरकार
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Mon, 08 Sep 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मराली से धमलाड़ सड़क न होने के कारण दर्जनों गांव के लोग परेशान हैं। गांव के लोगों को महानपुर आने के लिए बसोहली से 40 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। हालांकि यदि मराली से धमलाड़ तक सड़क का निर्माण हो जाए तो यह केवल 10 किलोमीटर ही बनता है।
विज्ञापन
ग्रामीण जोगिन्द्र सिंह के अलावा मोहम्मद सदीक, मोहम्मद नूर बख्श, बिंदू राम, संजीव शर्मा, नापाराम ने बताया कि धमलाड़ से नियाली तक तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि नियाली से मराली केवल सात किलोमीटर है।
विज्ञापन
हालांकि नियाली से धमलाड़ तक सड़क है लेकिन अगर नियाली से मराली तक सड़क का निर्माण किया जाए तो दर्जनों गावों में रहने वाले हजारों लोगों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानपुर या कठुआ आने जाने के लिए अतिरिक्त 40 किलोमीटर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इतना लंबा सफर तय करने के बजाए लोग इस मार्ग से केवल सात किलोमीटर सफर तय कर महानपुर पंहुच सकते हैं। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से भेंट कर समस्या सुना चुके हैं लेकिन विभाग की तरफ से कोई साकारात्मक कदम की पहल दिखाई नहीं दे रही है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि वह सड़क का सर्वे करवाकर जल्द सड़क निर्माण का काम शुरू करे, ताकि लोगों को आने-जाने की सुविधा मिल सके।