फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No respite from dengue cases: More than 100 cases daily in Jammu for seven days

डेंगू के डंक से नहीं राहत: जम्मू में सात दिन से रोजाना 100 से अधिक मामले, हर हिस्से से आ रहे केस

Sun, 22 Oct 2023 11:14 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 11:14 AM IST
सार

प्रदेश में अब तक 4,170 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं, जिसमें जम्मू जिले में 65 प्रतिशत से अधिक 2765 लोग पीड़ित हो चुके हैं। हालांकि डेंगू से पीड़ित होने वालों का अनाधिकारिक आंकड़ा कई गुणा अधिक है।

विज्ञापन
No respite from dengue cases: More than 100 cases daily in Jammu for seven days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू में डेंगू के डंक से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पिछले सात दिन में रोजाना औसतन 100 से अधिक मामले मिल रहे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के मच्छरों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के दावों की पोल खोल रहे हैं।

विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर तक डेंगू का प्रभाव रह सकता है और दिसंबर में पारा गिरने पर ही इससे निजात मिलेगी। इस बीच शनिवार को प्रदेश में 13 बच्चों समेत 111 लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं। जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है।
विज्ञापन


अब तक प्रदेश में 4170 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं, जिसमें जम्मू जिले में 65 प्रतिशत से अधिक 2765 लोग पीड़ित हो चुके हैं। हालांकि डेंगू से पीड़ित होने वालों का अनाधिकारिक आंकड़ा कई गुणा अधिक है। जिला जम्मू में शनिवार को 73 नए डेंगू के मामले मिले, जो प्रदेश में सर्वाधिक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू शहर के लगभग हिस्से डेंगू से प्रभावित हुए हैं। बख्शीनगर, तालाब तिल्लो, रिहाड़ी, जानीपुर, छन्नी हिम्मत, जुल्लाका मोहल्ला, पुराने शहर के विभिन्न हिस्से, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, बठिंडी, सिद्दड़ा आदि क्षेत्रों में डेंगू दस्तक दे चुका है। अस्पतालों में भी डेंगू लक्षण वाले मरीजों का पहुंचना जारी है। 


जीएमसी में ही रोजाना 10 से 15 डेंगू के मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इनमें गंभीर मरीजों को प्लेटलेट की जरूरत पड़ रही है। मौजूदा अस्पतालों में 92 पीड़ित उपचार ले रहे हैं, जबकि घरों पर भी बड़ी संख्या में लोग उपचार ले रहे हैं। जम्मू के बाद उधमपुर अधिक प्रभावित है, यहां 513 मामले मिल चुके हैं। यहां 8 नए मामले मिले हैं। इसी तरह सांबा में 7, कठुआ में 8, रियासी में 1, राजोरी और किश्तवाड़ में 3-3, डोडा में 6 मामले मिले हैं।

डेंगू के मामले किस कितने आए

  • 15 अक्तूबर 118
  • 16 अक्तूबर 66
  • 17 अक्तूबर 115
  • 18 अक्तूबर 120
  • 19 अक्तूबर 122
  • 20 अक्तूबर 108
  • 21 अक्तूबर 111
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed