{"_id":"59455ddc4f1c1b3b5d8b472e","slug":"no-political-person-reached-in-wreath-lying-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले करने वाले लश्कर आतंकी जल्द ही मार गिराए जाएंगे : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले करने वाले लश्कर आतंकी जल्द ही मार गिराए जाएंगे : डीजीपी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
DGP SP VAID
- फोटो : File Photo
डीजीपी डा. एसपी वैद ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के अच्छाबल इलाके में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले (जिसमें एक एसएचओ समेत छह पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे) में शामिल आतंकियों की शिनाख्त कर ली गई है। इमें लश्कर कमांडर बशीर लश्करी का हाथ है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। डीजीपी ने साफ कहा कि हमले करने वाले लश्कर के आतंकी जल्द ही ढूंढ़कर मार गिराए जाएंगे।
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस लाइन में हमले में मारे गए कांस्टेबल तस्वीर अहमद को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमले में शामिल सभी आतंकियों की पहचान कर ली गई है। पता चला है कि घटना को बशीर लश्करी के ग्रुप ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने लश्कर कमांडर के बारे में सूचना देने वालों के लिए 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा करते हुए कहा कि शीघ्र ही हमले में शामिल आतंकियों को मार गिराया जाएगा। न्याय होकर रहेगा। पुलिसकर्मियों के शवों के साथ बर्बरता किए जाने संबंधी सवाल पर कहा कि जहां तक उनकी जानकारी है आतंकियों ने काफी करीब से गोली मारी है इस वजह से चेहरे बिगड़ गए थे। बिना बुलेट प्रूफ गाड़ी में पुलिस दस्ते के होने संबंधी सवाल पर कहा कि वे इस मामले को देखेंगे और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
आईजी कश्मीर मुनीर खान ने कहा कि जुनैद मट्टू सहित तीन आतंकियों को मार गिराए जाने से आतंकी संगठन लश्कर को तगड़ा झटका लगा है। पुलिस बल को भी भारी नुकसान हुआ है, लेकिन वे इससे उबरने की जल्द कोशिश करेंगे।