{"_id":"58468e3c726100c4718d0fbbff6a690b","slug":"no-electricity-in-flood-affected-area-from-last-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी इलाकों में एक हफ्ते से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी इलाकों में एक हफ्ते से बत्ती गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 12 Sep 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और बाढ़ के कहर के बाद भी लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। आलम यह है कि लोगों को बिजली, पानी और राशन जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पिछले एक हफ्ते से पहाड़ी इलाकों में लोग अंधेरे में जिंदगी बसर कर रहे हैं। जबकि पानी के लिए उन्हें नदियों का सहारा है।
विज्ञापन
राशन की जगह लोग मक्की खाकर गुजारा कर रहे हैं। राजोरी का बुद्धल इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसे राज्य के अन्य हिस्से से जोड़ने वाला पुल टूट चुका है। इससे लोग कैद होकर रह गए हैं। जानकारी के अनुसार, अभी तक राजोरी शहर, सुंदरबनी, नौशेरा, मांजाकोट, थन्नामंडी और दरहाल के इलाकों में ही बिजली बहाल हो पाई है।
विज्ञापन
जबकि इन क्षेत्रों के पहाड़ी इलाकों में अभी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। जगह-जगह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने और खंभों के टूट जाने के कारण बिजली बहाल नहीं हो पाई। इन क्षेत्रों में बिजली विभाग का पहुंच पाना भी मुश्किल हो रहा है। क्योंकि जगह-जगह रास्तों पर पस्सियां गिरी हुई हैं। अभी भी रास्तों पर फिसलन बनी हुई है।
विज्ञापन