फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no confidence motion

Jammu News: अरनिया नगरपालिका में अविश्वास प्रस्ताव बना नाटक, 15 दिनों में दूसरी बार पेश

विज्ञापन
no confidence motion
विपक्षी पार्षद बोले - एकजुटता दिखाने के लिए दोबारा लाए हैं प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। नगरपालिका अरनिया में अविश्वास प्रस्ताव एक नाटक बनकर रह गया है। अध्यक्ष रमेश सैनी और उपाध्यक्ष श्याम लाल भगत के खिलाफ 8 पार्षद 15 दिनों में दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव ले आए हैं। बीते शनिवार को 8 पार्षदों के हस्ताक्षर किए अविश्वास प्रस्ताव की प्रति नपा दफ्तर में जमा करवाई गई। वहीं, सोमवार को दूसरी प्रति निदेशक अर्बन लोकल बॉडीज के दफ्तर में जमा करवाई है। पार्षदों ने अपने कानूनी सलाहकार से राय लेकर यह फैसला लिया है।
विपक्षी पार्षदों ने बताया कि कानूनी सलाह के बाद नए सिरे से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। उपाध्यक्ष ने पहले अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नपा और निदेशक अर्बन लोकल बॉडीज को भ्रमित किया है कि विपक्ष में 2 पार्षद अब भी उनके साथ हैं। उस भ्रम को खत्म करने के लिए नए सिरे से अविश्वास प्रस्ताव पेश करने का फैसला लिया गया है। इस पर पहले वाले 8 पार्षदों के हस्ताक्षर हैं, जिससे चेयरमैन का दावा खोखला साबित होता है। विपक्षी पार्षदों ने ईओ जोधराज से इस मुद्दे पर तत्काल कार्यवाही करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

नपा ईओ ने बताया कि विपक्षी पार्षदों ने नए सिरे से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। फिलहाल चेयरमैन के पास 7 दिन का समय है। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 24 मार्च को विपक्षी पार्षदों ने पहला अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे अध्यक्ष ने अवैध बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed