फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No clue found of missing vehicle and people in Chenab

चिनाब में लापता वाहन और लोगों का नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
No clue found of missing vehicle and people in Chenab
रामबन। चिनाब में गिरे वाहन और लोगों का वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। वीरवार को दोपहर तक सेना के गोताखोरों ने राहत एवं तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिली है। दोपहर को अभियान को फिलहाल रोक दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि कश्मीर में फंसे श्रमिकों को वापस उत्तर प्रदेश लेकर जा रहा वाहन जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के चिनाब नदी में गिर गया था। रामबन जिले के डुग्गीपुली-करोल के पास इनोवा कार हादसे में तीन लोग छिटक कर पहाड़ की ढलान पर जा गिरे, जिन्हें बाहर निकाला गया, जिनमें से एक की मौत हो गई। वहीं, छह अन्य लोग कार के साथ ही चिनाब नदी में गिर कर लापता हो गए थे। सेना के गोताखोर को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है, लेकिन शाम तक लापता वाहन (एचआर55जे-1678) और लोगाें का पता नहीं चल पाया था। वाहन में सवार सभी लोग बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। वहीं, वीरवार सुबह सेना और पुलिस की ओर से तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed