फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NO ACTIVITIES OF VOILENCE NOTED IN VALLEY ON SATURDAY

127वें दिन शांत हुई कश्मीर घाटी में नहीं हुई हिंसा, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Sat, 12 Nov 2016 11:49 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 12 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
NO ACTIVITIES OF VOILENCE NOTED IN VALLEY ON SATURDAY
kashmir - फोटो : File Photo

कश्मीर में शनिवार को हिंसा की घटनाएं नहीं हुईं। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर तगड़े प्रबंध किए गए थे। इस बीच अलगाववादियों ने सिख समुदाय के आह्वान पर गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर 14 नवंबर को लाल चौक चलो मार्च को स्थगित कर दिया है। 

विज्ञापन



श्रीनगर के नौहट्टा इलाके के युवक दाउद फयाज जरगर को पीएसए में गिरफ्तार कर कोट भलवाल जेल भेज दिया गया है। परिवार वालों का कहना है कि उसने कभी भी प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं लिया है। सुरक्षा बलों ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर 31 अक्टूबर को उसे पकड़ा था।
विज्ञापन


इस बीच कश्मीर हिंसा की वजह से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सभी कक्षाओं में छात्रों को प्रोन्नति देने का फैसला किया है। एसोसिएशन का कहना है कि 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी छात्रों को प्रोन्नत किया जाएगा। इससे छात्रों के साथ ही अभिभावकों को भी राहत पहुंचेगी जो पढ़ाई ठप होने से चिंतित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले के लिए खोले जाएंगें स्कूल

NO ACTIVITIES OF VOILENCE NOTED IN VALLEY ON SATURDAY
घाटी में तैनात जवान - फोटो : File Photo

बताया कि नए सिलेबस और किताबें जल्द ही जारी कर दी जाएंगी। छात्र नए सत्र की तैयारियां करें। यह भी फैसला किया गया है कि अलगाववादियों के कैलेंडर में छूट के दौरान स्कूल खोले जाएंगे, ताकि नए सत्र के दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जा सके। 

शुक्रवार को जामिया चलो मार्च के आह्वान के मद्देनजर श्रीनगर के जिन पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया था, वहां से शनिवार को हटा लिया गया। सड़कों पर वाहन रोज की अपेक्षा अधिक चले। दुकानें भी खुलीं। अंतर जिला कैब भी चले। हालांकि, ज्यादातर दुकानें और पेट्रोल पंप बंद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed