{"_id":"57dc040e4f1c1b3c3dd492ad","slug":"nn-vohra-visited-army-headquarters-at-leh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवानो के बीच पहुंचे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल, जानें एलओसी के हालात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवानो के बीच पहुंचे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल, जानें एलओसी के हालात
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 16 Sep 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह दौरे में राज्यपाल एनएन वोहरा ने चौदहवीं कोर के मुख्यालय में जाकर सैन्य अफसरों के साथ मुलाकात की। इस दौरान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजेएस पन्नू ने राज्यपाल को लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) और लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) से संबंधित परिस्थितियों से अवगत करवाया।
जनरल के साथ राज्यपाल की लंबी चर्चा के दौरान पर्वतीय इलाकों में विकास संबंधी मामलों पर बातचीत हुई। इस दौरान राज्यपाल ने चरवाहों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा चारागाह लगातार सिकुड़ते जा रहे हैं। चरवाहों को आवाजाही के लिए बेहतर संपर्क सुविधाएं देने पर भी जोर दिए जाने की जरूरत है।
वहीं राज्यपाल के साथ चर्चा में जीओसी ने लद्दाख के भीतरी इलाकों को मैदानों से जोड़ने के लिए जरूरी सड़क परियोजनाओं को लेकर स्थिति साझा की।