फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nn vohra reviewed state's internal and external security

पाक की हर हरकत पर सेना की पैनी निगाह

Wed, 21 Jan 2015 11:37 AM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
nn vohra reviewed state's internal and external security

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के दौरान आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पाक की हर हरकत पर सुरक्षा बलों की पैनी निगाह होगी। राज्यपाल एनएन वोहरा ने मंगलवार को यूनिफाइड हेडक्वार्टर की मीटिंग में राज्य की आंतरिक तथा बाह्य सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने बार्डर पर सुरक्षा इंतजामों के साथ ही आईबी व एलओसी पर घुसपैठ के प्रयासों तथा सुरक्षा बलों की ओर से की जा रही कार्रवाई का भी जायजा लिया। उन्होंने आतंकी घटनाओं के संबंध में मिले इनपुट्स के बाद सुरक्षा बलों तथा खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर ऐसे किसी भी प्रयास को नाकाम करने पर बल दिया।
विज्ञापन


सिविल सचिवालय में हुई कमांड की पहली बैठक में राज्यपाल ने सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक बिंदु की गहन समीक्षा की। बार्डर पर सुरक्षा हालात का जायजा लेते हुए उन्होंने आईबी, एलओसी तथा एलएसी पर सीमा पार संदिग्ध गतिविधियों तथा घुसपैठ के प्रयासों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीमांत ग्रामीणों की हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुए कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा सुरक्षा बलों के बीच इसके लिए बेहतर समन्वय होना चाहिए। उन्होंने आतंकी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बल दिया कि इस दौरान नागरिकों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। सुरक्षा बलों को अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक इस्तेमाल करने को कहा।

घुसपैठ के प्रयासों की भी ली जानकारी

nn vohra reviewed state's internal and external security

राज्यपाल शासन के बाद पहली बार आयोजित इस बैठक में विभिन्न एजेंसियों ने सीमा पर सुरक्षा तथा आंतरिक सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों को बिंदुवार प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने तमाम चुनौतियों के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधन पर संतोष जताते हुए कहा कि सुरक्षा तथा खुफिया एजेंसियों को बेहतर तालमेल के साथ काम करना होगा।

इसी की बदौलत आतंकी हमलों को नाकाम करने में सफलता मिली है। साथ ही अवांछनीय तत्वों पर की गई कार्रवाई का ही यह परिणाम रहा कि लोग विधानसभा चुनाव में निर्भिक होकर मतदान करने निकले और रिकार्ड मतदान हुआ। राज्यपाल ने यूनिफाइड कमांड की बैठक प्रत्येक तीन महीने पर बुलाने का सुझाव दिया।

साथ ही गंभीर मसलों पर कमांड के सदस्यों का ग्रुप बनाकर चर्चा करने पर जोर दिया। बैठक में जीओसी इन सी उत्तरी कमांड, मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह सचिव, कोर कमांडर, बीएसएफ व सीआरपीएफ के आईजी तथा सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed