फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIRMALA SITHARAMAN SAY MASOOD AZHAR WAS MASTERMIND OF SUJWAN ATTACK

सुंजवां हमले का मास्टरमाइंड आतंकी मसूद, पाकिस्तान ने दी मदद: रक्षामंत्री

Tue, 13 Feb 2018 10:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Tue, 13 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
NIRMALA SITHARAMAN SAY MASOOD AZHAR WAS MASTERMIND OF SUJWAN ATTACK
nirmala sitharaman - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुंजवां हमले के पीछे आतंकी व जैश प्रमुख मसूद अजहर का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि इस हमले में पाक ने भी आतंकियों को सहायता दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना के कैंप के भीतर क्विक रिकेश्न टीम (QRT) को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा आतंकियों ने कुछ दिनों पहले ही घुसपैठ करके जम्मू में दाखिल हुए थे। सीतारमण ने कहा कि अब तक तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराय गया है। लेकिन शुरूआती जानकारी में चार आतंकियों के होने बात सामने आई थी माना जा रहा है कि चौथा आतंकी गाइड हो सकता है जिसने कैंप में प्रवेश ही नहीं किया हो।
विज्ञापन


इस हमले की पूरी जानकारी एनआईए को सौंप दी गई है। रक्षा मंत्री ने बताया कि कैंप में हमला करने वाले तीनों आतंकी सेना की वर्दी में थे। उन्होंने पाक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहां कि पाक को इस नापाक हरकत के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मुंबई हमले के आरोपी हफीज सईद पर भी निशाना साधा और कहा मुंबई हमले के गुनहगार आज भी पाकिस्तान में खुलेआम आजाद घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुंजवां कैंप के अंदर अभी भी तलाशी अभियान जारी है। इसके साथ ही उन्होंने सुंजवां हमले के खत्म होने की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed