फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nirmal singh statement on farooq abdullah

'वोट के लिए अलगाववादियों की भाषा बोल रहे फारूक अब्दुल्ला'

Wed, 07 Dec 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 07 Dec 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
nirmal singh statement on farooq abdullah
‌रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के पद पर रहने वाले डा. फारूक अब्दुल्ला वोट के लिए अलगाववादियों की भाषा बोल रहे हैं। यह रियासत, देश और खुद नेकां के हित में नहीं हैं।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष की ऐसी विवादास्पद बयानबाजी पर नेकां नेताओं को सामने आकर जवाब देना चाहिए। कश्मीरी अवाम की आजादी के नाम पर राजनीति की जा रही है। भाजपा इसकी भर्त्सना करती है। 
विज्ञापन


डा. सिंह ने कहा कि कश्मीर की जनता ने पहले ही नेकां को चुनाव में जवाब दे दिया था। ऐसे में फारूक ऐसी बयानबाजी करके घाटी के लोगों की संवेदना पाने की कोशिश कर रहे हैं। कश्मीर भारत का मुकुट रहा है और आगे भी हमेशा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आतंकवाद के खिलाफ ठोस रणनीति'

nirmal singh statement on farooq abdullah
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह - फोटो : Amar Ujala
राज्य में लगातार मिल रही बारूदी सुरंगों पर डा. सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ठोस रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय में पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। पाक बौखला गया है।

आतंकवाद को भी वह गुड टेरिस्ट और बेड टेरिस्ट की भाषा दे रहा है। आज आतंकवाद खुद पाक को खत्म कर रहा है। आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए उचित कार्रवाई की जा रही है। आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा रही है। राज्य में विकास को गति देने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed