{"_id":"59514d974f1c1b9e4f8b45cb","slug":"nirmal-singh-says-to-reach-for-amarnath-yatra-without-worry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डर के अमरनाथ यात्रा पर जाएं श्रद्धालु: निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना डर के अमरनाथ यात्रा पर जाएं श्रद्धालु: निर्मल सिंह
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने सोमवार को पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर में श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर का उद्घाटन किया। महंत रामेश्वर दास की ओर से हर साल आयोजित होने वाले इस लंगर से साधु समाज को काफी सुविधा होती है।
विज्ञापन
निर्मल सिंह ने कहा श्री अमरनाथ यात्रा को सुचारु रूप से चलाना सरकार की प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं को इस बार भी यात्रा के दौरान परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। श्रद्धालु बिना भय के यात्रा करें। हर पड़ाव पर उन्हें सरकार की ओर से सुरक्षा और सुविधाएं मिलेंगी। राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने कहा कि यात्रा के लिए तमाम विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदेश सरकार मुहैया करवाएगी। श्रद्धालुओं का खास ख्याल रखा जाएगा। हालांकि, कांग्रेस कार्यकाल में श्रद्धालु की सुविधाओं को दरकिनार किया जाता था। श्रद्धालुओं को आने परेशानी का समाधान प्रदेश सरकार करेगी।
विज्ञापन