{"_id":"6059b66207b25a44ab27d74a","slug":"nine-thousand-chalaan-has-been-charged-till-now-for-not-wearing-masks-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में मास्क न पहनने पर साल भर में नौ हजार चालान, 45 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में मास्क न पहनने पर साल भर में नौ हजार चालान, 45 लाख जुर्माना
Tue, 23 Mar 2021 03:05 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 23 Mar 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
police stops an individual not wearing a mask while driving
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से जंग के बीच साल भर में मास्क न पहनने वाले नौ हजार लोगाें के चालान किए गए हैं। चालान के साथ 45 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। कोरोना महामारी के मामले फिर से बढ़ते देख पुलिस ने मास्क की अनिवार्यता पर सख्ती शुरू कर दी है। जम्मू जिले के तमाम थाना और चौकी प्रभारियाें को विशेष अभियान छेड़ने की हिदायतें जारी की गई हैं। जम्मू शहर समेत अन्य इलाकों में मास्क पहनने के नियम की लगातार अवहेलना हो रही है।
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। मार्च 2020 से सख्ती शुरू होने पर महीनों मास्क के नियम का कड़ाई से पालन होता रहा। नियम तोड़ने वालों के बाकायदा चालान किए गए, लेकिन पिछले कुछ महीनाें से मास्क पहनने से ज्यादातर लोग परहेज कर रहे हैं। अब चूंकि जम्मू-कश्मीर समेत देशभर में मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में मास्क पहनने के नियम पर सख्ती शुरू हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मंदिरों के शहर के छात्र ले रहे बांस उत्पादन का प्रशिक्षण, त्रिपुरा से पहुंचे विशेषज्ञ
विज्ञापन
एसएसपी जम्मू चंदन कोहली की ओर से थाना व चौकी प्रभारियों को एसओपी के तहत निर्धारित नियमों को हर हाल में लागू करवाने को कहा गया है। मास्क के बिना मिलने वाले लोगों के चालान करने की हिदायत जारी की गई है। आदेश के अनुसार लोगाें को जागरूक भी किया जाएगा।