फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nine smugglers arrested with 3500 narcotic capsules and heroin

जम्मू-कश्मीरः कोयले के बुरादे में रखा बॉक्स खोलते ही पुलिस हैरान रह गई, नौ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2019 02:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 12 Dec 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Nine smugglers arrested with 3500 narcotic capsules and heroin
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जम्मू पुलिस ने तीन स्थानों पर छापेमारी कर नशीली दवाओं की खेप और हीरोइन के साथ 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो मामले नगरोटा के और एक छन्नी का है। आरोपियों में एक रिटायर्ड एसपी का भतीजा भी बताया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इनसे खुलासे के बाद इनसे जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। नशा तस्करी ट्रक, स्कूटी, बाइक और लग्जरी कारों में हो रही थी।

विज्ञापन

 
छन्नी पुलिस ने मंगलवार तड़के कश्मीर जा रहे ट्रक को रोका। तलाशी में 2500 नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई। पंजाब से कश्मीर ले जाई जा रही खेप को कोयले के चूरे में एक बॉक्स में छिपा रखा था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान पुलवामा के सज्जाद अहमद और मरफत अहमद के रूप में हुई है। ये ट्रक चलाने की आड़ में नशे की तस्करी कर रहे थे। ट्रक और दवाओं की खेप को जब्त कर लिया है। ट्रक में कोयला पंजाब से लादा गया था। इनके खिलाफ छन्नी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उधर, नगरोटा में पुलिस ने छापेमारी कर एक हजार नशीले कैप्सूल बरामद किए। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो स्कोडा, स्कूटी और बाइक पर सवार थे। आरोपियों की पहचान उधम सिंह उर्फ रिक्की निवासी रगूड़ा सिद्धड़ा, समीर मिर्जा निवासी सेटेलाइट कालोनी बठिंडी और विशाल शर्मा निवासी शांति नगर, मुनीश शर्मा निवासी रिहाड़ी के तौर पर हुई है। पता चला है कि स्कोडा सवार आरोपी रिटायर्ड एसपी का भतीजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चूरे के नीचे बनाया था लकड़ी का बॉक्स

इसके अलावा नगरोटा में ही पुलिस ने दिल्ली नंबर की कार होंडा सिविक को चैकिंग के लिए रोका तो तलाशी में 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कार में सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान जमुना गिरी, शाम लाल और मोहम्मद अशरफ तीनों निवासी कटड़ा के तौर पर हुई है।

ट्रक के साथ पकड़े गए आरोपियों ने 2500 नशीली गोलियां कोयले के चूरे में रखे एक लकड़ी के बॉक्स में छिपा रखी थी। पुलिस को पुख्ता सूचना थी कि ट्रक में नशीली दवाएं छिपा रखी हैं। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने सारा चूरा उतारकर नशीली दवा की खेप बरामद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed