फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nine including two teachers arrested for attacking police

पुलिस पर हमला करने के आरोप में दो शिक्षकों सहित नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
Nine including two teachers arrested for attacking police
रियासी। चसाना में 31 अगस्त को पुलिस पार्टी पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने के आरोप में पुलिस ने दो शिक्षकों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पूर्व सरपंच प्रेम सिंह को चसाना पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उस पर दुष्कर्म सहित अन्य कई आरोप थे। पुलिस के अनुसार प्रेम सिंह 25 साल से क्षेत्र में आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में रहता है। चिकित्सा जांच के लिए ले जाते समय लोगों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़वा लिया था। पुलिस ने अंडर सेक्शन 341, 353, 382, 147, 149, 336, 504, 506, 225, 224, 120-बी व सेक्शन तीन के तहत मामला दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने पवन सिंह, रियाज शाह, चनार सिंह, चैन सिंह, बलबीर सिंह, सुखदेव, दिलीप सिंह, बलबीर सिंह, राकेश सिंह व अनंत राम सभी निवासी थलकोट व डडाकोट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रियाज शाह सरकारी शिक्षक है, जिस पर पांच वर्ष पहले 341, 323 व 382 आरपीसी के तहत केस दर्ज किए गए थे। चैन सिंह भी सरकारी शिक्षक है और उस पर भी गत साल 341, 323 व 336 के तहत केस दर्ज थे। एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed