{"_id":"63b6ffba889aad0fee0a1921","slug":"night-temperature-jammu-broke-record-two-years-temperature-reached-6-4-in-srinagar-after-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates:जम्मू में रात के पारे ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ा, श्रीनगर में पांच साल बाद पारा -6.4 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates:जम्मू में रात के पारे ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ा, श्रीनगर में पांच साल बाद पारा -6.4 पहुंचा
Fri, 06 Jan 2023 01:19 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 06 Jan 2023 01:19 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की ओर से 6 जनवरी तक जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में कोहरा अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में 7 से 9 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में ठंड से बचने के लिए कांगड़ी के साथ एक बच्ची।
- फोटो : फिदा हुसैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 डिग्री रहा, जो पिछले पांच साल में दूसरी सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले 31 जनवरी 2021 को माइनस 8.8, 24 जनवरी 2020 को माइनस 6.1 और 14 जनवरी 2017 को पारा माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
श्रीनगर में जनवरी में ऑल टाइम न्यूनतम तापमान 31 जनवरी 1893 को माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, जम्मू में भी बीती रात के न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस ने पिछले दो साल का रिकार्ड तोड़ा है। इससे पहले 28 जनवरी 2022 को 4.7 और 1 जनवरी 2021 को 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जम्मू में वीरवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का अब तक का ठंडा दिन बीता जो श्रीनगर समेत कश्मीर के कई अन्य जिलों से भी कम रहा। इससे पहले जम्मू में 23 जनवरी 2016 को दिन का तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की ओर से 6 जनवरी तक जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में फाग (कोहरा) अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में 7 से 9 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू में वीरवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।
सुबह 11 बजे तक शहर और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया हुआ था। दिन में धूप में भी ठंडक का अधिक अहसास हुआ। कोहरे में कम रोशनी के कारण हवाई और रेल सेवा लगातार प्रभावित हो रही है। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.2, बटोत में 3.0, कटड़ा में 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन में धूप खिली रही। यहां अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 15.2 (डिग्री सेल्सियस)
पहलगाम माइनस 9.2
गुलमर्ग माइनस 7.5
श्रीनगर माइनस 6.4
काजीकुंड माइनस 6.2
कोकरनाग माइनस 4.4
भद्रवाह माइनस 0.4