{"_id":"65f4c39be7b2ac758d08b7a4","slug":"night-curfew-on-ib-jammu-news-c-10-drn1026-322450-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पाकिस्तान चुनावों में फैला सकता है गड़बड़ी, आईबी पर लगा रात का कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पाकिस्तान चुनावों में फैला सकता है गड़बड़ी, आईबी पर लगा रात का कर्फ्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सीमामार से ड्रोन घुसपैठ के इनपुट मिलने के बाद कठुआ प्रशासन ने उठाया कदम
-बीओपी पहाड़पुर से करोल कृष्णा के बीच रात 10 से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। देश में होने वाले चुनावों में पाकिस्तान अशांति फैला सकता है। इस तरह के इनपुट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक किलोमीटर दायरे में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। यह व्यवस्था चार मई तक लागू रहेगी।
उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने बताया कि बीएसएफ की 67 बटालियन ने पाकिस्तान की ओर से बढ़ रही ड्रोन गतिविधियों पर चिंता जताई थी। इसके बाद एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जमवाल के साथ मंत्रणा के बाद बीओपी पहाड़पुर से बीओपी करोल कृष्णा के बीच एक किलोमीटर दायरे में रात को दस से सुबह पांच बजे तक आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --
पिछले माह ड्रोन से भेजी थी आईईडी
कठुआ जिले के हीरानागर सेक्टर के मनियारी गांव में पिछले माह 21 फरवरी की रात पाकिस्तान ने ड्रोन के माध्यम से आईईडी की खेप भेजी थी। सतर्क बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को खदेड़ दिया था। हालांकि, ड्रोन से गिराई गई इस खेप को हासिल करने के लिए तस्कर पहुंचते, उससे पहले बीएसएफ के जवानों ने इसे बरामद कर एक बड़ी साजिश को टाल दिया था।