{"_id":"61948f4269e7846b163112f3","slug":"night-curfew-in-jammu-from-10-pm-cases-increasing-continuously-in-the-state-srinagar-most-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"corona cases: जम्मू में रात दस बजे से नाइट कर्फ्यू, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे केस, श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
corona cases: जम्मू में रात दस बजे से नाइट कर्फ्यू, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे केस, श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित
Wed, 17 Nov 2021 10:43 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:43 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए जम्मू जिले में रात दस बजे से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कोविड संक्रमण से कश्मीर संभाग में दो और लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में 144 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन
बिहार में कोरोना टेस्ट
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
जम्मू जिले में कोरोना मामले बढ़ने के मद्देनजर रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है। बुधवार रात दस बजे से कर्फ्यू लगेगा। डीसी अंशुल गर्ग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संक्रमण की दर 0.2 फीसदी से अधिक हो गई है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अब 17 नवंबर से रात्रिकालीन कर्फ्यू रात दस से सुबह छह बजे तक रहेगा। पहले रात 11 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का समय निर्धारित था। डीसी ने भीड़भाड़ व संवेदनशील इलाके में लगातार कोरोना जांच की हिदायत दी है।
विज्ञापन
प्रदेश में 144 नए संक्रमित मिले, श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित
कोविड संक्रमण से कश्मीर संभाग में मंगलवार को दो और लोगों की मौत हो गई। इस बीच प्रदेश में 144 नए संक्रमित मिले। श्रीनगर में सर्वाधिक 51 मामले मिले, जिसमें 50 स्थानीय स्तर के हैं। पिछले चौबीस घंटे में जिला जम्मू में 13 नए मामले मिले। बारामुला में 19, पुलवामा में 12, गांदरबल में 16 संक्रमित मामले मिले जिला रियासी, पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, शोपियां, कुलगाम में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्रदेश में डेंगू मामलों का आंकड़ा 1426 तक पहुंच गया है। प्रदेश में मंगलवार को 33 नए मामले मिले, जिसमें जम्मू से 18 मामले हैं। जिला जम्मू में कुल आंकड़ा 841 तक पहुंच गया है। कठुआ में 16 और राजोरी में एक डेंगू का मामला मिला। तमाम दावों के बावजूद जिला जम्मू में डेंगू के मामलों का आना जारी है।