फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA to investigate local network of separatists

कश्मीर में हिंसा के जिम्मेदार अलगाववादियों के लोकल नेटवर्क को खंगालने में जुटी NIA

Fri, 09 Jun 2017 02:25 PM IST
amarujala.com -Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com -Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 09 Jun 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
NIA to investigate local network of separatists
एनआईए - फोटो : File Photo

कश्मीर में हिंसा के हालातों की जांच कर रही एनआईए आने वाले वक्त में कश्मीर के उन तमाम लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है, जिनके माध्यम से सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म और व्हाट्स ऐप ग्रुप संचालित किए जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलगाववादियों की पाकिस्तानी फंडिंग और हिंसा की साजिशों की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अब उन नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं, जिनके रास्ते कश्मीर में हिंसा के नापाक इरादों को अंजाम तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन


एनआईए अपनी जांच में कश्मीर में अलगाववादियों के टेरर कनेक्शन को तो खंगाल ही रही है, इसके साथ ही इस बात की भी पड़ताल में जुटी है कि कश्मीर में अफवाह और उकसावे का पूरा कामकाज किस तरीके से चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादियों से पैसों के बंटवारे के स्थानीय नेटवर्क की पड़ताल

NIA to investigate local network of separatists
अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी - फोटो : फाइल फोटो

इसी क्रम में अलगाववादियों से पैसे के बंटवारे, उपद्रवियों को मिलने वाली नकदी के स्रोत और उन कारोबारियों की पड़ताल भी जारी है, जिनके जरिये ये पूरी साजिश रची जा रही है। इसके साथ ही उन नेटवर्कों की भी जांच की जा रही है जिनसे लोगों को आतंकी मुठभेड़ और कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों के लिए इकट्ठा किया जाता था।

सूत्रों के मुताबिक आने वाले वक्त में कश्मीर के उन लोगों पर भी बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जो सोशल मीडिया या अन्य कनेक्टिविटी एप्लीकेशनों के जरिये लोगों को आतंकी मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए इकट्ठा करते थे।

वीपीएन से इस्तेमाल होते रहे बैन एप्लीकेशन

NIA to investigate local network of separatists
सोशल मीडिया का होता रहा इस्तेमाल - फोटो : फाइल फोटो

पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों को मिली एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि कश्मीर में इंटरनेट पर बैन के बावजूद भी तमाम सोशल मीडिया साइट्स का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस के अधिकारियों द्वारा आने वाले वक्त में वीपीएन के जरिये इंटरनेट के इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाने की बात कही गई थी।

अब भी मुठभेड़ के दौरान हो रही हिंसा

NIA to investigate local network of separatists
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ और सेना के सर्च आपरेशनों के दौरान हिंसक प्रदर्शनों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को भी पहलगाम में सेना के सर्च आपरेशन के दौरान हिंसक प्रदर्शन होने की बात सामने आई है, इसके साथ ही मंगलवार को भी शोपियां में सेना के सर्च आपरेशन के दौरान हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। ऐसे में हाल की मुठभेड़ के दौरान भी सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर हिंसा के लिए स्थानीय लोगों के उकसाने के शक के बाद एजेंसियां इसकी पड़ताल में जुटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed