{"_id":"593834df4f1c1b841c9c9775","slug":"nia-to-investigate-funding-case-with-support-of-cyber-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सेल की मदद से NIA खंगालेगी अलगाववादियों की साजिश की कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सेल की मदद से NIA खंगालेगी अलगाववादियों की साजिश की कुंडली
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी व अन्य
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में अलगाववादियों और व्यवसायियों की आतंकी फंडिंग की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सरकार से साइबर सुरक्षा एजेंसी की मदद ली है। हाल ही में एनआईए ने अलगाववादियों और व्यवसायियों के कई ठिकानों पर छापे मारे गए थे जिसमें उनके यहां से एजेंसी ने कई इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए थे।
विज्ञापन
एजेंसी के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम-इंडिया (सीईआरटी-आईएन) के पास 22 लैपटॉप और कंप्यूटर, 100 मोबाइल और लगभग 200 पेन ड्राइव व मेमोरी स्टिक्स भेजे गए ताकि वे इसकी डुप्लीकेट कॉपी या बैकअप बना लें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सीईआरटी-आईएन को उपकरणों में मौजूद डाटा से संबंधित तकनीकी सूचनाओं को भी दे दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सीईआरटी-आईएन से छापे के दौरान जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में से डिलीट की जा चुकी सूचनाओं को निकालने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि साइबर संगठन द्वारा रिपोर्ट मिलने के बाद एनआईए अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन