{"_id":"5c83d710bdec221460791c61","slug":"nia-summoned-for-questioning-mirwaiz-umar-farooq-and-naseem-gilani-in-terror-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में अलगाववादियों पर शिकंजा सख्त, टेरर फंडिंग मामले में मीरवाइज, गिलानी दिल्ली तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में अलगाववादियों पर शिकंजा सख्त, टेरर फंडिंग मामले में मीरवाइज, गिलानी दिल्ली तलब
Sun, 10 Mar 2019 05:50 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
mirwaiz umar farooq
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में अलगाववादियों पर शिकंजा और सख्त होता जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक और पाकिस्तान समर्थक हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नसीम गिलानी को पूछताछ के लिए समन किया है। 2017 के टेरर फंडिंग मामले में दोनों को पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया गया है।
विज्ञापन
एनआईए ने शनिवार को भेजे अपने समन में दोनों को सोमवार की सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली में एनआईए मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। एनआईए ने 26 फरवरी को आतंकियों की फंडिंग से जुड़े मामले में मीरवाइज समेत कई अलगाववादी नेताओं के यहां छापेमारी की थी।
विज्ञापन
इसमें कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद किए गए थे। एनआईए ने पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की मौजूदगी में मीरवाइज, नसीम और तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष अशरफ सेहराई समेत कई नेताओं के घरों की तलाशी ली थी।
विज्ञापन
इसके अलावा जेकेएलएफ नेता यासीन मलिक, शब्बीर शाह, जफर भट और मसर्रत आलम के यहां भी छापे मारे गए थे। मीरवाइज और सेहराई को छोड़कर बाकी नेताओं को कुछ समय के लिए जेल में भी डाला गया था।
उधर, मीरवाइज को एनआईए की ओर से तलब किए जाने की खबर फैलने के बाद से ही श्रीनगर के पुराने शहर में हालात तनावपूर्ण बन गए। देखते ही देखते नौहट्टा, राजौरी कदल, सराफ कदल आदि इलाकों में दुकानें बंद हो गई। शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।