फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA raids at six places in the Valley for Jamaat-e-Islami terror funding

Terror funding case: जमात-ए-इस्लामी टेरर फंडिंग में एनआईए का घाटी में छह स्थानों पर छापा, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Fri, 17 Jun 2022 01:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 01:54 AM IST
सार

एनआंईए प्रवक्ता ने बताया कि मामला जेईआई के सदस्यों की गतिविधियों से संबंधित है । वह विशेष रूप से जकात, मौदा और बैत-उल-मल के रूप में दान के माध्यम से देश और विदेशों में धन एकत्र कर रहे हैं।

विज्ञापन
NIA raids at six places in the Valley for Jamaat-e-Islami terror funding
जमात-ए-इस्लामी

विस्तार

जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वीरवार को कश्मीर में छह स्थानों पर छापा मारा। बारामुला, बडगाम व श्रीनगर में जमात के पदाधिकारियों व सदस्यों के आवासों व ठिकानों पर की गई कार्रवाई में डिजिटल सबूत तथा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन

दान के माध्यम से देश और विदेशों में धन एकत्र कर रहे

एनआंईए प्रवक्ता ने बताया कि मामला जेईआई के सदस्यों की गतिविधियों से संबंधित है जो विशेष रूप से जकात, मौदा और बैत-उल-मल के रूप में दान के माध्यम से देश और विदेशों में धन एकत्र कर रहे हैं। यह कथित तौर पर कल्याणकारी गतिविधियों के लिए है, लेकिन धन का उपयोग हिंसक और अलगाववादी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन

आतंकियों को फंडिंग करवाने का आरोप 

जमात द्वारा जुटाई जा रही धनराशि को कैडरों के सुव्यवस्थित नेटवर्क के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-ताइबा और अन्य को आतंकी गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया जाता है। जमात कश्मीर के युवाओं को बरगलाकर विघटनकारी अलगाववादी गतिविधियों में भाग लेने के लिए नए सदस्यों (रुकुन) की भर्ती कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच फरवरी 2021 को मामला दर्ज किया था

एनआईए ने इन मामलों का स्वत: संज्ञान लेते हुए पांच फरवरी 2021 को मामला दर्ज किया था। ज्ञात हो कि आतंकी संगठनों से करीबी के आरोप में जमात पर केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद की गई कार्रवाई में 100 से अधिक जमात के पदाधिकारियों व सदस्यों पर कार्रवाई की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed