फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA investigation continues on Second day in Delhi

पाक फंडिंग और हिंसा के मामले पर कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से NIA की पूछताछ जारी

Tue, 30 May 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 30 May 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
NIA investigation continues on Second day in Delhi
एनआईए - फोटो : File Photo

राष्ट्रीय जांच एजेंसी  (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के दो अलगाववादी नेताओं को मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में एजेंसी के मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है। जांच एजेंसी इन अलगाववादी नेताओं पर घाटी में हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा से फंडिंग के आरोपों की जांच कर रही है। एनआईए ने इस मामले में दोनों अलगाववादियों को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

विज्ञापन


एजेंसी ने तहरीक-ए-हुर्रियत के फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे और जावेद अहमद बाबा उर्फ गाजी से बैंक और संपत्ति के दस्तावेज लाने को भी कहा है। इससे पहले एनआईए की टीम ने इस महीने की शुरुआत में लगातार चार दिन तक इन लोगों से पूछताछ की थी। फंडिंग का मामला स्टिंग आपरेशन के द्वारा सामने आया था।
विज्ञापन


एनआईए की हाल ही में दर्ज एफआईआर पर भी नजर है, जिसमें कश्मीर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, स्कूलों को जलाने, पत्थरबाजी और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मामले दर्ज हैं। एनआईए टीम ने एडीजी को भी जरूरी जांच संबंधी दस्तावेज सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed