फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA got important clues in DSP Davinder Singh case

डीएसपी दविंदर के साथ गिरफ्तार वकील ही आतंकी नेटवर्क का मुख्य साजिशकर्ता

Mon, 17 Feb 2020 12:55 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 17 Feb 2020 12:55 AM IST
सार

हिजबुल कमांडर नवीद बाबा के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह मामले में एनआईए के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। इन दोनों के साथ पकड़ा गया वकील इरफान शफी मीर हिजबुल के आतंकी नेटवर्क का मुख्य साजिशकर्ता है।

विज्ञापन
NIA got important clues in DSP Davinder Singh case

विस्तार

हिजबुल कमांडर नवीद बाबा के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह मामले में एनआईए के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। इन दोनों के साथ पकड़ा गया वकील इरफान शफी मीर हिजबुल के आतंकी नेटवर्क का मुख्य साजिशकर्ता है। उसके फोनबुक में दो दर्जन से अधिक आतंकियों व ओजीडब्ल्यू के नाम हैं। इनमें से कुछ एनआईए के विभिन्न मामलों में मोस्ट वांटेड की सूची में हैं।

विज्ञापन


पूछताछ में एनआईए को पता चला है कि शोपियां के दियारू का इरफान शफी मीर ही दविंदर सिंह तथा नवीद बाबा के बीच की कड़ी रहा है। इसने ही आतंकियों को जम्मू भेजने के प्रबंध किए ताकि वह पीओके भाग सकें। नवीद, रफी अहमद तथा इरफान मीर इन तीनों की योजना थी कि जम्मू पहुंचने के बाद वे पाकिस्तान का दौरा करें। डीएसपी, नवीद व दो अन्य आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर छापामारी की। डीएसपी के घर पर भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन


इस मामले में अब तक छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पूछताछ में पता चला है कि इरफान पांच बार पाकिस्तान जा चुका है। वह वैध पासपोर्ट पर पाकिस्तान गया और वहां हिजबुल के दफ्तर में जाकर संगठन के नेतृत्व से भी मिला। उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लिखा हुआ है कि हमेशा किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। रिश्ते कभी कुदरती मौत नहीं मरते, उनको हमेशा इंसान कत्ल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिज्ब के सभी कमांडरों से पाक में मिल चुका है इरफान

इरफान शफी का पिता 1990 में हिजबुल का कमांडर रहा है और हिजबुल प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन का बॉडीगार्ड रहा है। पूछताछ में उसने एनआईए को बताया कि उसके पिता एक मुठभेड़ में मारे गए जब संगठन के किसी ने उनकी मौजूदगी की सूचना लीक कर दी। इसके बाद भी वह संगठन से नफरत करने के बजाय पीओके में संगठन के कमांडरों के संपर्क में रहा। एनआईए के सूत्रों ने बताया कि हिजबुल के सभी कमांडरों से पाकिस्तान में मिल चुका है। उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल से यह स्पष्ट होता है कि वह पत्रकारों, बॉलीवुड कलाकारों तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के आधिकारिक अकाउंट को फॉलो करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed